घोड़ी पर सवार झांसी की रानी के गेटअप में अपने दूल्हे से शादी करने पहुंची दुल्हन || SAGAR TV NEWS ||
घोड़ी पर सवार झांसी की रानी के गेटअप में अपने दूल्हे से शादी करने पहुंची दुल्हन || STVN INDIA ||
वैसे तो दूल्हा ही घोड़ी पर सवार होकर अपने सपनों की दुल्हनियां को लेने जाता है। लेकिन एमपी की एक दुल्हन खुद घोड़ी पर सवार होकर अपने दूल्हे के पास पहुंची। वो भी झांसी की रानी के गेटअप के साथ, ये तस्वीरें बुरहानपुर की हैं। जिसमें बाकायदा बैंड बाजे और बाराती भी हैं। दुल्हन भी काफी खुश नज़र आ रही है। उसकी शादी गुजराती वाड़ी में हो रही थी इसलिए दुल्हन वहां घोड़े पर सवार होकर पहुंची। दुल्हन का नाम ज्योति शाह है। वह एक निजी कंपनी में एचआर है। उसकी शादी बेलगाम कर्नाटक में मैकेनिकल इंजीनियर देवेंद्र नागराज से तय हुई। शनिवार शाम ज्योति घोड़े पर सवार होकर बारात के आगे झांसी की रानी के गेटअप में दुल्हन बनकर गुजराती समाज वाड़ी पहुंची। जहां वर पक्ष ठहरा हुआ था। दुल्हन के पिता राजेन्द्र शाह का कहना है की गुजराती समाज में यह परपंरा है। कि दुल्हन घोड़े पर सवार होकर दूल्हे के घर जाती है। इस परंपरा का समाज के अधिकांश लोग अपनी खुशी के अनुसार पालन करते हैं।