सागर- स्मार्ट सिटी के कामों से खुश नहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 दिसंबर को आ रहे सागर !
सागर- स्मार्ट सिटी के कामों से खुश नहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 दिसंबर को आ रहे सागर !
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 दिसम्बर शुक्रवार को सागर आ रहे हैं। यहाँ वो चल रहे विकास कार्यो को समीक्षा करेंगे साथ ही सागर स्मार्ट सिटी के कामों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर चर्चो का बाजार गर्म है ऐसा बताया जा रहा है सागर स्मार्ट सिटी कर कार्यों से सीएम शिवराज खुश नही है। शिवराज सिंह के दौरे को लेकर ऐसो पूरी-पूरी सम्भावना जताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक यहाँ वो झील के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा सागर शहर में हो रहे अन्य विकास कार्यों की खुद समीक्षा करेंगे। वहीँ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सागर आने को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस सब के अलावा मुख्यमंत्री ने सोमवार को मंत्रालय में नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, नगरीय विकास और आवास राज्य मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टस की समीक्षा की थी।